स्वावलंबी भारत अभियान के राष्ट्रीय नेता करन बी. श्रीवास्तव का NFSU गांधीनगर दौरा

गांधीनगर, 22 अगस्त 2025 – स्वावलंबी भारत अभियान के राष्ट्रीय नेता श्री करन बी. श्रीवास्तव ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU), गांधीनगर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों प्रो. डॉ. हरेश बारोट, प्रो. डॉ. शालिनी एस, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौड़ और डॉ. निशा के साथ सार्थक संवाद किया।

कार्यक्रम में 70 से अधिक प्रबंधन विद्यार्थियों और 6 नए स्वावलंबी भारत अभियान स्वयंसेवकों ने भाग लिया। चर्चा में कई अहम बिंदु सामने आए, जिनमें डिफेन्स इकोसिस्टम पर भावी सहयोग, समार्थ भारत के तहत डेटा सेंटर टेक्नीशियन कोर्स की संभावनाएँ, साइबर सुरक्षा स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन देने की विश्वविद्यालय की तत्परता और देशभर में स्थित NFSU के 12 केन्द्रों के साथ सहयोग की रूपरेखा प्रमुख रही। अपने संबोधन में श्री करन बी. श्रीवास्तव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उद्यमिता का उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं, बल्कि उद्देश्यपूर्ण नवाचार और समाजहित में योगदान भी होना चाहिए। 

उन्होंने MYSBA (mysba.co.in) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच युवाओं को उद्यमिता की राह पर सशक्त और मार्गदर्शित कर रहा है। गांधीनगर स्वावलंबन केंद्र से जुड़कर गहन सहभागिता और मेंटरशिप प्राप्त करने का आमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम युवाओं में नए आत्मविश्वास का संचार करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Hemendra
1016
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us