पाटन में Fantasia फेस्ट 100 स्टॉल्स के साथ बच्चों ने सीखा उद्यमिता का पाठ उमड़ा उत्साह

पाटन में BIPS & AJVM का भव्य Fantasia Fest 3.0 रचनात्मकता और उद्यमिता का संगम 100+ स्टॉल्स | 2 दिनों में 38,000+ विज़िटर्स पाटन में North Gujarat Education Society (NGES) द्वारा संचालित Bhagwati International Public School (BIPS) एवं A.J. Vidhya Mandir (AJVM) द्वारा, स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में “Fantasia Fest 3.0 Classroom to Commerce” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए “Learning with Earning” का एक अनूठा एवं जीवंत अनुभव साबित हुआ। इस महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने युवा उद्यमी के रूप में भाग लेकर मार्केटिंग, बिक्री एवं प्रबंधन की व्यावहारिक समझ विकसित की। दो दिनों तक चले इस आयोजन में 38,000 से अधिक लोगों की प्रभावशाली उपस्थिति ने इसे एक जन-उत्सव का रूप दे दिया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं व्यावसायिक कौशल ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देना, “Local for Vocal” की भावना को सशक्त करना तथा आर्थिक अनुशासन एवं जिम्मेदारी का विकास करना था। Fantasia Fest 3.0 ने यह सिद्ध कर दिया कि NGES केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं जीवन के लिए तैयार करने का एक सशक्त मंच भी प्रदान करता है।

Vivek Kankate
1
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us