LPG Cylinder की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। तेल कंपनियों ने घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के दाम में करीब 60 रुपये की वृद्धि की है, जिसके बाद New Delhi में इसकी कीमत बढ़कर 853 रुपये हो गई है। इसके साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी बदलाव किया गया है। आमतौर पर देखा जाता है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन महीने की शुरुआत या किसी तय तारीख को किया जाता है, लेकिन इस बार तेल कंपनियों ने अचानक कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का भी इन कीमतों पर असर पड़ा है। ऐसे में आने वाले समय में वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार गैस की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in