JEE Advanced 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 मई को परीक्षा

JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और यह परीक्षा देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे Indian Institutes of Technology (IITs) में एडमिशन के लिए आयोजित होती है। इस साल परीक्षा का आयोजन IIT Roorkee द्वारा 17 मई 2026 को किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मई 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म भर लेना चाहिए। एडमिट कार्ड 11 मई को जारी होंगे, प्रोविजनल आंसर-की 25 मई को आएगी और फाइनल रिजल्ट 1 जून 2026 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद JoSAA Counselling 2 जून से शुरू होगी, जिसके जरिए IITs, NITs और अन्य टॉप कॉलेजों में सीट अलॉटमेंट होता है। आवेदन करने का तरीका (Step-by-Step आसान प्रोसेस) सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं “JEE Advanced Registration” लिंक पर क्लिक करें JEE Main 2026 का एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें पात्रता (Eligibility Criteria) उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए SC/ST/PwD को 5 साल की छूट (जन्म 1 अक्टूबर 1996 के बाद) JEE Main 2026 में टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों में होना जरूरी 12वीं (2025 या 2026) में Physics, Chemistry, Maths अनिवार्य विषय होने चाहिए रजिस्ट्रेशन फीस महिला/SC/ST/PwD: ₹1600 अन्य उम्मीदवार: ₹3200 विदेशी छात्र: 90–180 USD (देश के अनुसार) रीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) परीक्षा ऑनलाइन (Computer-Based) होगी भाषा: हिंदी और अंग्रेजी कुल 2 पेपर (दोनों देना अनिवार्य) विषय: Physics, Chemistry, Maths समय: प्रत्येक पेपर 3 घंटे कुल प्रश्न: लगभग 75 मार्किंग: सही उत्तर: +4 अंक गलत उत्तर: -1 अंक (Negative Marking) JEE Advanced क्लियर करने के बाद ही आप IIT में एडमिशन के लिए JoSAA काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, इसलिए यह परीक्षा इंजीनियरिंग करियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्टेप मानी जाती है।

5
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us