करियर ग्रोथ के लिहाज से भारत में सबसे बेहतर कंपनियों की नई लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें Infosys ने पहला स्थान हासिल किया है। प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn द्वारा जारी ‘Top Companies 2026’ लिस्ट में दूसरे स्थान पर Accenture और तीसरे स्थान पर Amazon रहे। इस लिस्ट में टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग और फाइनेंस सेक्टर की कंपनियों का दबदबा साफ दिखाई देता है, जो मौजूदा जॉब मार्केट के ट्रेंड को दर्शाता है। टॉप 5 कंपनियों में चौथे स्थान पर JPMorgan Chase और पांचवें स्थान पर SAP शामिल हैं। यह लिस्ट कुल 25 कंपनियों पर आधारित है और इसका यह 10वां संस्करण है। खास बात यह है कि इस बार 10 नई कंपनियों ने भी एंट्री की है, जिनमें NVIDIA, Microsoft, HP, Marvell Technology और Thomson Reuters जैसी बड़ी टेक कंपनियां शामिल हैं। इससे साफ है कि टेक सेक्टर में करियर के मौके लगातार बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Bengaluru सबसे बड़ा टैलेंट हब बना हुआ है, जबकि Hyderabad दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा Delhi, Mumbai और Chennai भी बड़े हायरिंग सेंटर के रूप में उभर रहे हैं। इस रिपोर्ट की एक अहम बात यह भी है कि अब कंपनियां सिर्फ तकनीकी स्किल्स पर ही नहीं, बल्कि “ह्यूमन स्किल्स” जैसे कम्युनिकेशन, टीमवर्क और प्रॉब्लम-सॉल्विंग पर भी ज्यादा ध्यान दे रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में ये स्किल्स और भी जरूरी हो गई हैं, क्योंकि इन्हें पूरी तरह मशीन से रिप्लेस नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों के अनुसार, जो प्रोफेशनल्स टेक्नोलॉजी और मानवीय क्षमताओं का सही संतुलन बना पाते हैं, उनके लिए आने वाले समय में करियर के अवसर सबसे ज्यादा मजबूत रहने वाले हैं।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in