भारत में नई इमरजेंसी अलर्ट प्रणाली लॉन्च Cell Broadcast System शुरू

भारत सरकार ने देश की आपदा प्रबंधन और आपातकालीन संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक नई तकनीक लॉन्च की है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (सीबीएस)की शुरुआत की, जो अब देशभर में लोगों को तुरंत आपदा संबंधी अलर्ट भेजने में सक्षम होगी। इस प्रणाली का विकास टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (सी-डीओटी)) ने किया है, और इसे गृह मंत्रालय तथाराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से तैयार किया गया है। इस प्रणाली का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह मोबाइल नेटवर्क के जरिए सीधे लाखों लोगों तक कुछ ही सेकंड में चेतावनी संदेश पहुंचा सकती है। आज इसका देशव्यापी ट्रायल भी किया गया, जिसमें नागरिकों के मोबाइल फोन पर सायरन जैसी अलर्ट नोटिफिकेशन भेजी गई। यह सिस्टम पारंपरिक SMS अलर्ट से कहीं तेज और अधिक प्रभावी है, क्योंकि इसमें मैसेज कतार (queue) में नहीं लगते और तुरंत डिलीवर हो जाते हैं। सरकार के अनुसार यह प्रणाली आपदाओं जैसे अचानक बाढ़, गैस रिसाव, भूकंप या अन्य आपात स्थितियों में लोगों को तुरंत सतर्क करने में मदद करेगी। ये अलर्ट मोबाइल स्क्रीन पर पॉप-अप के रूप में दिखाई देंगे और तेज ध्वनि के साथ आएंगे, जिससे लोगों को तुरंत सावधान किया जा सके। इसमें मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट भी है, जिससे अलग-अलग राज्यों के लोग अपनी भाषा में सूचना प्राप्त कर सकेंगे। इस लॉन्च को भारत के आपदा प्रबंधन ढांचे में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि यह “प्रतिक्रियाशील"(बाद में प्रतिक्रिया देने वाली) व्यवस्था से “proactive” (पहले से सतर्क करने वाली) प्रणाली की ओर कदम है। इससे न सिर्फ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि आपदाओं के समय भ्रम और अफरा-तफरी भी कम होगी। सरकार का कहना है कि यह तकनीक भारत को वैश्विक स्तर पर आधुनिक आपदा प्रबंधन प्रणालियों की श्रेणी में मजबूत स्थान दिलाएगी।

Manisha Saini
2
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us