स्वदेशी व्यापारी जुटान: संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर 25 फरवरी को लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
स्वदेशी व्यापारी जुटान के अंतर्गत संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु दिनांक 25 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक प्रांत एवं लखनऊ जिले/भाग के पदाधिकारियों तथा व्यापारियों की उपस्थिति में संपन्न होगी।

बैठक का आयोजन Hotel Sky High, ऐशबाग रोड, लखनऊ में किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन की भावी योजनाओं, व्यापारी हितों के संरक्षण, तथा स्वदेशी अभियान को सशक्त बनाने के विषय में विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय सह-संगठक माननीय सतीश कुमार जी एवं अनुपम जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके पाथेय से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलने की अपेक्षा है।

बैठक में अधिक से अधिक व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है, ताकि स्वदेशी विचारधारा को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके और स्थानीय व्यापार को सशक्त आधार मिल सके।

Rajiv Srivastava
23
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us