स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया

दमोह । दिनांक 22 फरवरी 2026, 

दिन रविवार को स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी परिचय सम्मेलन का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करते हुए स्थानीय संसाधनों के उपयोग एवं स्वावलंबन के माध्यम से आत्मनिर्भर समाज के निर्माण हेतु जनजागरण करना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वदेशी की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं बल्कि जीवन की एक समग्र पद्धति है, जो स्थानीय उत्पादन, लघु उद्योगों के संवर्धन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देती है। स्वावलंबी केंद्रों के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उद्बोधन के क्रम में डॉ. मोनिका पालीवाल (जिला महिला कार्य प्रमुख) ने महिलाओं को स्वदेशी उत्पादों के निर्माण एवं उपयोग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। श्रीमती एकता विश्वकर्मा (नगर महिला प्रमुख) ने स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। रश्मि वर्मा (जिला उद्यमिता प्रमुख) ने युवाओं को स्वदेशी आधारित उद्यम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया। 

दीप्ति खरे (नगर उद्यमिता प्रमुख) ने स्वावलंबी केंद्रों के माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया। श्री सुशील नामदेव (जिला समन्वयक, जन अभियान परिषद) ने जन अभियान परिषद की योजनाओं के माध्यम से स्वावलंबन को बढ़ावा देने की जानकारी दी। वहीं श्रीमती वंदना जैन (ब्लॉक समन्वयक, जन अभियान परिषद) ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वदेशी अपनाने से स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती भावना दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सोनल राय (प्रांत महिला सह प्रमुख), श्री बृजेंद्र राठौर (विभाग प्रमुख, सागर विभाग), डॉ. प्रिया श्रीवास्तव (जिला सहसंयोजक), श्रीमती रितु अग्रवाल (जिला सह प्रमुख), इंदु वैद्य, श्री उधम सिंह, श्री संजय खरे, श्री अनिल खरे, श्री राहुल खरे, श्री राजकुमार सेन, श्री दयाराम पटेल एवं श्री बृजेश सेन (जिला प्रशिक्षक, स्वावलंबी केंद्र दमोह) सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में सभी वर्गों से प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही

Ravinder Singh
50
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us