स्वदेश जागरण मंच विभाग प्रयागराज की बैठक में स्वदेशी मुद्दों पर व्यापक चर्चा

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
स्वदेश जागरण मंच, विभाग प्रयागराज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वदेशी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह बैठक विभाग संयोजक डॉ. अश्वनी कुमार द्विवेदी द्वारा प्रयागराज स्थित सिंह जी के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन, स्थानीय उद्योगों के सशक्तिकरण तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी को अपनाना केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनजागरूकता अभियान, संवाद कार्यक्रम और संगठन विस्तार के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी।

अंत में सभी सदस्यों ने स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Om Pal Singh
51
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us