मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, पारंपरिक आभूषण, जैविक उत्पाद तथा स्थानीय उद्योगों द्वारा निर्मित विभिन्न स्वदेशी वस्तुओं के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं और स्थानीय उद्यमियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, पद्मश्री सम्मानित हस्तियां एवं शिल्प गुरुओं की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके मार्गदर्शन से स्वदेशी आंदोलन को नई दिशा और प्रेरणा मिल रही है।
सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाबी लोकनृत्य, संगीत एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने मेले के वातावरण को उत्सवमय बना दिया है। आयोजकों ने कहा कि स्वदेशी मेला केवल व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय कला, संस्कृति और आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने का माध्यम है।लुधियाना में आयोजित यह स्वदेशी मेला पंजाब की समृद्ध परंपरा और स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in