शिमला/मनाली, हिमाचल प्रदेश।
स्वदेशी चेतना और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए
स्वदेशी जागरण मंच
के कर्मठ कार्यकर्ता डॉ. ऋषि धीमान एवं उनकी समर्पित टीम ने हिमाचल प्रदेश के दुर्गम स्पीति क्षेत्र में ऐतिहासिक अभियान संचालित कर विश्व स्तर पर नई उपलब्धि अर्जित की। इस साहसिक अभियान को
World Book of Records
में आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया है।
14 फरवरी से प्रारंभ हुआ यह 9 दिवसीय अभियान लगभग -30° सेल्सियस के कठिन तापमान में संपन्न हुआ। 100 से अधिक 4x4 वाहनों के साथ निकाली गई यह ऐतिहासिक यात्रा कुफरी (शिमला) से शुरू होकर 22 फरवरी, रविवार को मनाली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दुर्गम पहाड़ी मार्गों, बर्फीली हवाओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच प्रतिभागियों ने अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रभाव का परिचय दिया।
इस गौरवपूर्ण अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के साथ-साथ विदेशी प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन केवल एक विश्व रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने स्वदेशी आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक स्वाभिमान का सशक्त संदेश भी दिया।
स्पीति जैसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में स्वदेशी विचारधारा का ध्वज लहराना समर्पण, साहस और संगठन शक्ति का प्रतीक है। यह अभियान न केवल प्रतिभागियों, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बना है।
जय हिन्द! जय स्वदेशी!
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in