अगरतला में आयोजित हुआ उद्यमिता सम्मान समारोह, 30 स्थानीय उद्यमी हुए सम्मानित

अगरतला, त्रिपुरा।
स्वदेशी जागरण मंच त्रिपुरा के अगरतला महानगर द्वारा 21 फरवरी को अगरतला स्थित मुक्तधारा सभागार में भव्य उद्यमिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर त्रिपुरा के महामहिम राज्यपाल एन. इन्द्रसेन रेड्डी नल्लू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही राज्यसभा सांसद राजीव भट्टाचार्य की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम में मंच के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र दुबे, प्रांत संयोजक शिवाजी बोस, महानगर संयोजक इन्द्रजीत सहित प्रांत के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान 30 स्थानीय उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु सम्मानित किया गया।

स्वदेशी और उद्यमिता पर जोर

माननीय राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में परिवारों से स्वदेशी अपनाने और उद्यमिता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेलों के माध्यम से होने वाला व्यापार विनिमय देश की आर्थिक उन्नति का सशक्त माध्यम बन सकता है।

राज्यसभा सांसद राजीव भट्टाचार्य ने स्वदेशी को अपनाकर राष्ट्र को उन्नत बनाने का मंत्र दिया और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

मंच के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्वीकरण की चर्चा करने वाला विश्व व्यापार संगठन आज हाशिए पर चला गया है। ऐसे समय में यदि आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की कल्पना को साकार करना है तो स्वदेशी ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उद्यमिता को अपनाएं, जिससे भारत वाणिज्यिक क्षेत्र में अग्रणी बन सके। समारोह स्वदेशी संकल्प, उद्यमिता प्रोत्साहन और आत्मनिर्भर भारत के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जय स्वदेशी, जय भारत!

Dharmendra Dubey
16
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us