राजभवन में स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ. राजीव कुमार, अखिल भारतीय सह-संयोजक प्रो. आर.के. मित्तल, क्षेत्र संयोजक श्री अनुपम श्रीवास्तव तथा प्रांत संयोजक श्री अमित सिंह ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमिता आयोग के गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान स्वदेशी आधारित आर्थिक विकास, रोजगार सृजन तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इसी दौरान राजभवन पधारे उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक से भी प्रतिनिधिमंडल की भेंट हुई, जिसमें प्रदेश के विकास तथा स्वदेशी विचारधारा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर संवाद हुआ।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।


Rajiv Srivastava
13
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us