शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹1.39 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 14.21% की वृद्धि को दर्शाता है। इस बजट का बड़ा हिस्सा स्कूल शिक्षा को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए Atal Tinkering Labs जैसी पहलों पर केंद्रित किया गया है। सरकार का लक्ष्य शिक्षा के दायरे को बढ़ाकर युवाओं को नई तकनीकों और कौशल से जोड़ना है। हालांकि उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात बढ़ाने की बात कही गई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि विश्वविद्यालयों की बुनियादी समस्याओं और संसाधनों की कमी जैसे मुद्दों पर अपेक्षाकृत कम ध्यान दिया गया है।इस बजट में युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। इसी दिशा में Animation, Visual Effects, Gaming and Comics (AVGC) लैब्स की स्थापना, विश्वविद्यालय टाउनशिप विकसित करने और छात्राओं के लिए नए छात्रावास बनाने जैसी पहलें प्रस्तावित की गई हैं। सरकार का मानना है कि इन कदमों से शिक्षा और रोजगार के बीच मौजूद अंतर को कम किया जा सकेगा और छात्रों को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in