Dehradun पहुंची स्वदेशी संकल्प यात्रा

देहरादून। लखनऊ से शुरू हुई स्वदेशी संकल्प यात्रा शनिवार को देहरादून पहुंची। प्रिंस चौक पर राजपुर विधायक खजानदास ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा को हरिद्वार की ओर भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने कहा कि स्वदेशी संकल्प यात्रा एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना और भारतीय अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना है।स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक गौरव कुमार ने बताया कि यात्रा का लक्ष्य भारत में स्वदेशी उद्योगों और आर्थिक संप्रभुता की रक्षा करना है। संगठन के सुशील कुमार ने कहा कि मंच चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने और स्थानीय कारीगरों व स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है।इस दौरान अनुपम श्रीवास्तव, अजय आनंद, डॉक्टर आनंद, जितेंद्र और प्रवीण अग्निहोत्री समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।


Manisha Saini
2
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us