एजुकेशन सेक्टर पर खर्च बढ़ेगा जानें एक्सपर्ट की राय

Budget 2026 के शिक्षा सेक्टर पर उम्मीदें यह हैं कि इस बार सरकार शिक्षा पर खर्च बढ़ा सकती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारत को शिक्षा का ग्लोबल हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसलिए 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में स्कूल और उच्च शिक्षा, स्किलिंग, नई लैब्स और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड बढ़ाने की संभावना है।विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि रोजगार और बाजार की जरूरतों के अनुसार स्किल्स पर भी जोर देना होगा। IIT, IIM और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में सीटें बढ़ाने, इंडस्ट्री 4.0 जैसे कोर्सेज और इंटर्नशिप के अवसर बढ़ाने की मांग भी उठ रही है।भारत में शिक्षा पर अब तक खर्च जीडीपी का लगभग 4-5% है, जबकि विकसित देशों में 6-10% तक होता है। बजट में स्कूल और यूनिवर्सिटी स्तर पर नामांकन बढ़ाने, ड्रॉपआउट रोकने और रोजगार से शिक्षा को जोड़ने के उपायों के लिए अतिरिक्त फंड का आवंटन अपेक्षित है। डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम और एआई आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाओं को भी बढ़ावा देने की संभावना है।


Manisha Saini
2
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us