यूपी में 10 लाख रोजगार, 14 नए मेडिकल कॉलेज और 3 नई यूनिवर्सिटी खुलेंगी, जानें बजट में क्या हुए ऐलान
UP Budget 2026: रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास फोकसउत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 11 फरवरी 2026 को विधानसभा में UP बजट 2026 पेश किया। चुनावी साल से पहले इस बजट में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया है। बजट के अनुसार प्रदेश में 10 लाख रोजगार सृजित करने की योजना है, जिसके लिए स्किल डेवलपमेंट और प्लेसमेंट सेंटर अलग-अलग जिलों में खोले जाएंगे, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी केंद्र स्थापित होंगे।शिक्षा क्षेत्र में 14 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है, जिनके लिए 1,023 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 12,800 MBBS और 4,995 PG सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा, 3 नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी (राधा गोविंद विश्वविद्यालय – संभल, गांधी विश्वविद्यालय – झांसी, ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय – फतेहपुर) भी खोलने की योजना है।बजट का उद्देश्य उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार करना है और प्रदेशवासियों के लिए अवसर बढ़ाना है।