स्किल्स बनाम मार्क्स मोदी ने बताया लाइफ और प्रोफेशनल स्किल्स का महत्व
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का स्किल्स बनाम मार्क्स पर जवाबपरीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान एक छात्र ने पीएम नरेन्द्र मोदी से पूछा कि स्किल्स ज्यादा जरूरी हैं या मार्क्स। पीएम मोदी ने बताया कि लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स दोनों महत्वपूर्ण हैं और इन्हें संतुलित रखना जरूरी है।उन्होंने समझाया कि लाइफ स्किल्स रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हैं, जैसे खाना बनाना, समय का प्रबंधन, बातचीत करना या स्टेशन पर टिकट लेना। वहीं प्रोफेशनल स्किल्स उस पेशे से संबंधित हैं जिसमें छात्र अपना करियर बनाना चाहता है, जैसे डॉक्टर या वकील बनने के लिए लगातार सीखना और अभ्यास करना।पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा और स्किल्स जुड़वा भाई हैं – एक के बिना दूसरा अधूरा है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि लाइफ स्किल्स में कोई समझौता न करें और प्रोफेशनल स्किल्स में लगातार नए कौशल सीखते रहें।