देवरिया में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का आगमन, जागृति उद्यम केंद्र के स्वावलंबन अभियान की सराहना

कार्यक्रम के दौरान केंद्र द्वारा आयोजित महासत्संग में संबोधित करते हुए मंत्री जी ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन के अनुभव साझा किए और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ‘जागृति उद्यम केंद्र’ द्वारा संचालित स्वावलंबी भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पूर्वांचल में रोजगार और उद्यमिता को नई दिशा दे रही है।जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल (स्वावलंबन केंद्र) की टीम, जो पूर्वांचल के 10 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, ने इस अवसर पर ‘विकसित देवरिया लोकसभा’ के लिए संकल्पित ‘अमृत प्रयास’ के 7 प्रमुख संकल्पों को भी साझा किया। साथ ही आगामी ‘अमृत प्रयास समिट’ में देश-विदेश के निवेशकों और उद्यमियों की भागीदारी की जानकारी दी गई।

देवरिया आगमन पर मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणादायी सुझावों से क्षेत्र में विकास और आत्मनिर्भरता के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी। 


Maroot Nandan
11
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us