नौकरी मांगने के बजाय अब युवा देंगे नौकरी

मॉल रोड स्थित ब्रह्मानंद कॉलेज (बीएनडी) में शनिवार को एक विशेष सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा आयोजित 'सुगंध उद्योग प्रबंधन' वर्कशॉप की सफलता के उपलक्ष्य में रखा गया। कॉलेज के नरेंद्र द्विवेदी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को भविष्य के नए रास्ते दिखाए गए।

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, अब नौकरी देने वाले बनें

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को करियर का नया मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ डिग्री हासिल करना काफी नहीं है। छात्र अपनी सोच बदलें और 'जॉब सीकर' (नौकरी खोजने वाले) के बजाय 'जॉब क्रिएटर' (नौकरी देने वाले) बनने का लक्ष्य रखें। उन्होंने अनुशासन को सफलता की पहली सीढ़ी बताते हुए कहा कि सही कौशल सीखकर आप खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।

Vivek Kankate
6
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us