राजस्थान के बालोतरा में रिफाइनरी की यूनिट में लगी आग कल PM मोदी करने वाले थे लोकार्पण

राजस्थान के बालोतरा में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोमवार दोपहर एक यूनिट में अचानक आग लग गई। यह हादसा ऐसे समय हुआ जब अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस रिफाइनरी का लोकार्पण करना था। आग लगने के बाद रिफाइनरी से काले धुएं के गुबार उठते नजर आए और पूरे परिसर में आपात स्थिति जैसी हालात बन गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में लगी, जो रिफाइनरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आग लगते ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी। इसके साथ ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम तेजी से जारी है। हालांकि अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। जिस यूनिट में आग लगी, वहां से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा को देखते हुए रिफाइनरी के आसपास के इलाकों को भी खाली करा लिया गया है, ताकि कोई बड़ा नुकसान न हो।इस घटना से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शाम साढ़े चार बजे रिफाइनरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेने का कार्यक्रम था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। अब संभावना है कि मुख्यमंत्री मौके का निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं।फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और दमकल टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। हालांकि प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम स्थल रिफाइनरी से करीब 1 किलोमीटर दूर है और वह पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए कार्यक्रम पर फिलहाल कोई सीधा असर नहीं बताया जा रहा है।


7
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us