जयपुर की पूर्व मेयर कुसुम यादव ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर आरक्षण न होता तो वह भी आज सिर्फ घर के कामकाज तक सीमित रह जातीं। उन्होंने संसद से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए इसे महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कुसुम यादव ने बताया कि एक साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने शिक्षा और मेहनत के दम पर राजनीति में अपनी पहचान बनाई और पार्षद से लेकर जयपुर की मेयर बनने तक का सफर तय किया।
उनके अनुसार, आरक्षण ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया, वरना समाज की कई प्रतिभाशाली महिलाएं आज भी घर तक ही सीमित रह जातीं। अपने 14 महीने के कार्यकाल में उन्होंने नगर निगम को भारी घाटे से निकालकर मुनाफे में पहुंचाया, कचरा प्रबंधन जैसे बड़े काम शुरू किए और शहर के विकास में अहम योगदान दिया। उनका मानना है कि महिलाएं सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि देश को भी बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं और यह आरक्षण कानून महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाकर उन्हें राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित करेगा।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in