उमंग स्वदेशी मेला

छबड़ा. स्वदेशी जागरण मंच कैट वूमेन के सहयोग से गायत्री मंदिर परिसर छबड़ा में उमंग स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर संत कुमार प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच एवं कैट के राजस्थान चैप्टर अध्यक्ष श्रीमान मनोज डोलिया जी रहे। हाड़ौती क्षेत्र के छबड़ा (जिला- बारां )में उमंग स्वदेशी मेले का आयोजन स्वदेशी जागरण मंच व कैट के तत्वावधान में आयोजित किया गया। मेले में स्थानीय उद्यमियों द्वारा 36 विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स लगाई गई जिसमें युवा उद्यमियों ने अपने स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया यदि संपूर्ण देश की जनता अपने स्थानीय उत्पादों का उपयोग करना प्रारंभ कर दे तो हमारे देश के उद्योग, रोजगार व गरीबी की समस्या का समाधान सहज हो जाए जरूर स्वदेशी को जन आंदोलन बनाने की है स्वदेशी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वदेशी को जन-जन तक पहुंचाएं और आने वाले त्योहारों में इस अभियान को लेकर सक्रियता से स्वदेशी के इस महत्वपूर्ण यज्ञ में अपनी आहुति दे । गांव शहर की एक पुकार, उद्यमिता और स्वरोजगार। स्वदेशी अपनाएंगे, देश समृद्ध बनाएंगे।

MYSBA Admin
895
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us