स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान के निमित्त विचार गोष्ठी आयोजित
ब्यावर, स्वदेशी जागरण मंच की विचार गोष्ठी आज आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित हुई।
जिला सह संयोजक सुरेश चन्द फुलवारी ने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर ब्यावर में स्वदेशी विचार गोष्ठी आयोजित की।
इस अवसर पर राकेश ज़ी भाईसाहब प्रांत पूर्णकालिक, डॉ संत कुमार प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच चितौड़ प्रांत, श्रीमान दिलीप सिंह जी विभाग संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, मोहन सिंह चौहान जिला संयोजक, जिला सहसंयोजक नरेंद्र जी वैष्णव ,जिला समन्वयक कैलाश जी वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष भगवान सिंह चौहान के सानिध्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें स्वदेशी पत्रक का विमोचन किया गया।
डॉ संत कुमार ने स्वदेशी और स्वावलंबन के बारे में विस्तार से बताया।
मनीष जनागल ने ब्यावर जिले द्वारा इस क्रम में किए गए कार्यों के बारे में बताया।
राकेश जी ने कहा कि व्यापारियों को स्वदेशी अवधारणा का परिचय कराए।
इस अवसर पर नगर संयोजक बलराज सिंह ज़ी, ताराचंद जी जांगिड़, सरदार सिंह जी चौहान, पूनम चंद जी वर्मा, कुंदन लाल वर्मा, रणजीत सिंह जी फतेह सिंह जी,मुरली मनोहर जाटव,महेंद्र कुमार ,रेखा मेहरा,सुमित फौजदार, विद्या आदि उपस्थित रहे।
जय स्वदेशी 🚩🚩🚩
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in