स्वदेशी संदेश रैली स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से ही देश का विकास- डॉ. शंकर लाल माली

भीलवाड़ा l स्वदेशी से ही देश समर्थ होगा। स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत और स्वावलंबी बनाएगा इसलिए सभी को स्वदेशी उत्पाद गर्व से खरीदना चाहिए । यह बात स्वदेशी जन जागरण रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉक्टर शंकर लाल माली ने कही।

संयोजक अजय दरडा ने बताया कि आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 स्वदेशी जन -जागरण रैली का प्रारंभ सूचना केंद्र से हुआ। रैली सूचना केंद्र से प्रारंभ होकर भोपाल क्लब, पेच एरिया,नेताजी सुभाष मार्केट, रेलवे स्टेशन से पुन: गोल प्याऊ चौराया, बालाजी मार्केट होते हुए सूचना केंद्र चौराहे पर पहुंची l रैली के संभागी अपने हाथों में स्वदेशी नारों की तख्तियां एवं राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्वदेशी नारों को बोलते हुए चल रहे थे l रैली को स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख डॉ राजकुमार चतुर्वेदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा की स्वदेशी राष्ट्र प्रेम की साकार अभिव्यक्ति है । स्वदेशी उत्पाद खरीदने से उद्योग धंधे मजबूत होंगे । रोजगार बढ़ेगा। विदेशी सामानों का पुरजोर बहिष्कार हमारे देश को मजबूत बनाएगा । सभी ने स्वदेशी नारों का उदघोष किया lरैली में पधारे सभी संभागियो का संयोजक अजय कुमार दरडा ने आभार ज्ञापित किया l रैली में डॉ. रोशन लाल पितलिया,बी. एल. जागेटिया,महेश नवहाल, डॉ. देवीलाल साहू, राजेंद्र सिंह गहलोत, गोपाल गुर्जर,दिलीप मीणा,भुवनेश पारीक, रवि कोली, श्याम सुंदर डोलिया, राजेश शर्मा, राजीव पिल्लई,महावीर गुर्जर, रामस्वरूप शर्मा, संजय शर्मा, संदीप क्षोंत्रिय, जानकी लाल माली, सौरभ शर्मा,लालू राम रेगर, भेरूलाल सिरोया, कालू लाल पारीक एवं कई युवा विद्यार्थी उपस्थित थे l

एडवोकेट महावीर जांगिड

जिला सह संयोजक

स्वदेशी जागरण मंच

भीलवाडा

Rakesh Meena
806
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us