रायपुर, 10 नवम्बर 2025 — राष्ट्रवादी चिंतक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती के अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान और साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित कन्वेंशन हॉल में युवाओं, शिक्षकों और व्यापारियों के लिए “आत्मनिर्भर भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का प्रथम सत्र राष्ट्रवादी विचारक और “ऑर्गेनाइज़र” के संपादक श्री प्रफुल्ल केतकर जी द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन, उनके स्वदेशी दृष्टिकोण और भारत की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र में प्रांत के सहकार भारती प्रमुख श्री कनीराम नंदेश्वर जी ने “स्वावलंबन एवं स्वदेशी” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सहकारिता आंदोलन और आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में स्वदेशी की प्रासंगिकता पर जोर दिया और युवाओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया।
अंतिम सत्र का संचालन श्री अजय अग्रवाल जी द्वारा किया गया, जिसमें एंटरप्रेन्योरशिप, स्वदेशी, स्वावलंबन और उद्यमिता से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इस सत्र में विद्यार्थियों, युवा उद्यमियों और व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक श्री जगदीश पटेल जी तथा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा जी ने भी अपने प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला का समापन आत्मनिर्भरता, स्वदेशी चिंतन और युवाओं में उद्यमिता के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम युवा वर्ग को प्रेरित करने और देश के आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in