advertisementadvertisement

आत्मनिर्भर भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था पर केंद्रित संगोष्ठी के तीसरे सत्र में विशेषज्ञों ने रखा 2047 तक समृद्ध भारत का विज़न

श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी स्मृति राष्ट्रीय संगोष्ठी के तीसरे सत्र में आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर गहन चर्चा हुई। इस सत्र में प्रख्यात विशेषज्ञ—प्रो. राम सिंह, प्रो. बी.आर. कंबोज, प्रो. अनुपमा, श्री अजय श्रीवास्तव और प्रो. अश्विनी महाजन—ने अपने विचार साझा किए।

सत्र में महिला सशक्तिकरण, सहकारिता मॉडल, MSMEs, अनुसंधान एवं नैतिक अर्थव्यवस्था जैसे आत्मनिर्भरता के प्रमुख स्तंभों पर विस्तृत विमर्श हुआ। वक्ताओं ने बताया कि इन क्षेत्रों में सुधार और नवाचार भारत को वर्ष 2047 तक एक समृद्ध, सक्षम और पूर्णतः आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

यह सत्र आर्थिक विकास में स्वदेशी भावना, उद्यमिता और नैतिक मूल्यों की आवश्यकता को रेखांकित करता है, जो आने वाले दशकों में भारत के उत्थान का आधार बनेंगे।

Hemendra
7
advertisement
advertisement
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us

© MYSBA News. All Rights Reserved. Design by