स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आगामी 09 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक राजेन्द्र स्टेडियम, ऊर्जानगर में "स्वदेशी मेला" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मेले को सफल बनाने के लिए महागामा कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले की जिम्मेदारियों और संचालन का निर्धारण किया गया ताकि आयोजन उत्कृष्टता के साथ संपन्न हो सके। प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह मेला स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा, जिससे "वोकल फॉर लोकल" अभियान को नया आयाम मिलेगा। मेले में भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर गर्व की भावना को मजबूत किया जाएगा, जिससे आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की सोच को प्रोत्साहन मिलेगा।
मेला नौ दिन तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और दोपहर में बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी। प्रतियोगिताओं के परिणाम अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे। मेले में स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की जाएगी, जिससे ग्रामीण उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही मेले के दौरान "स्वदेशी संकल्प हस्ताक्षर अभियान" भी चलाया जाएगा, जिसमें सभी प्रतिभागी "मैं भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेता हूँ। मैं स्वदेशी अपनाऊँगा, स्वदेशी बढ़ाऊँगा।" शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे।
बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय, जिला और खंड स्तर के पदाधिकारी, साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, विद्या भारती, संस्कार भारती, अभाविप, पतंजलि के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय, प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर, सह जिला संयोजक अजय चौबे, जिला पूर्णकालिक मोनू दूबे, खंड संयोजक अनिश केसरी, निरंजन सिंह, शुभेन्दू शेखर, ऋतिक जयसवाल, अमन कुमार, मुरारी चौबे, अजय साह, अभिषेक मंडल, अशोक यादव, अशोक झा, रोहित कुमार दास, सुदर्शन मंडल, राजाराम राउत, सच्चिदानंद सिंह, हेमकांत पंडित, सतीश कुमार झा और अंश कुमार शामिल रहे।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in