advertisementadvertisement

स्वावलंबी भारत को संगठनात्मक गति: भाजपा केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर की अहम बैठक

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में स्वावलंबी भारत अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण केंद्रीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अभियान की वर्तमान दिशा, कार्ययोजना और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत एवं गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर अभियान से जुड़ी टीम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा को स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत से संबंधित साहित्य भेंट किया, जो राष्ट्र निर्माण में स्वदेशी सोच के महत्व को रेखांकित करता है।

बैठक में अखिल भारतीय संगठक श्री कश्मीरी लाल, अखिल भारतीय महिला प्रमुख अर्चना मीना, डॉ. राजीव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वदेशी केवल एक आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, आत्मसम्मान और सांस्कृतिक स्वाभिमान का विषय है। अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करना, स्थानीय उद्योगों और उद्यमियों को बढ़ावा देना तथा भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है।

बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि आने वाले समय में जनजागरण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण सत्रों और राष्ट्रव्यापी अभियानों को और अधिक तेज किया जाएगा, ताकि स्वावलंबी भारत का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सके।

Hemendra
5
advertisement
advertisement
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us

© MYSBA News. All Rights Reserved. Design by