सेराइकेला-खरसवां, 8 दिसंबर 2025। स्वदेशी जागरण मंच, सेराइकेला-खरसवां जिले का चौथा जिला सम्मेलन आज छोटा गम्हरिया स्थित सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में जिले के सभी 9 प्रखंडों से लगभग 200 प्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-पर्यावरण प्रमुख श्री बंन्दे शंकर सिंह, सम्मानित अतिथि प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा एवं प्रांत विचार विभाग प्रमुख जटाशंकर पांडेय उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र का संचालन जिला पर्यावरण प्रमुख रश्मि साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला कोष प्रमुख प्रमोद अग्रवाल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला संयोजक अजित सिंह ने किया।प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा ने अपने उद्बोधन में स्वदेशी आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनीतिक आजादी के साथ-साथ आर्थिक स्वतंत्रता के लिए स्वदेशी की भावना अनिवार्य है। उन्होंने महात्मा गांधी से लेकर बाबू गेनू तक के योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि 1991 में राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने विदेशी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के बीच स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना की थी, ताकि देश आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके।मुख्य अतिथि श्री बंन्दे शंकर सिंह ने कहा कि आज स्वदेशी ही भारत को वैभवशाली एवं समृद्धशाली बनाने का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने कहा कि भारत भले ही दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के अनुसार पीछे है। इसके समाधान के लिए उन्होंने दो सुझाव दिए —भारतीय विकल्प वाले उत्पादों का प्राथमिक उपयोग।शिक्षा व्यवस्था में अनुसंधान व प्रोजेक्ट आधारित अध्ययन को जोड़ना।उन्होंने कहा कि यदि देश की कंपनियां रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर ध्यान केंद्रित करें, तो भारत आने वाले वर्षों में अमेरिका और चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को प्रतिस्पर्धा दे सकता है।दूसरे सत्र में प्रांत युवा प्रमुख पंकज सिंह ने स्वावलंबी भारत अभियान पर विचार रखे और युवाओं में स्वरोजगार की भावना जगाने पर बल दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच प्रण — सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जीवन और नागरिक कर्तव्य बोध — पर जिले के व्यवस्था प्रमुख मिथिलेश कुमार ने मार्गदर्शन दिया।अंतिम सत्र में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इसी दौरान विभाग संयोजक राजकुमार शाह ने नयी जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए जिला युवा प्रमुख का दायित्व आनंद सहदेव (सेराइकेला) को सौंपा।सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में CBMD संयोजक जे.के.एम. राजू, बिहार-झारखण्ड CBMD प्रमुख मंजू ठाकुर, जमशेदपुर संयोजक राजपति देवी, छोटा गम्हरिया पंचायत समिति सदस्य श्रीमती पूजा सिंह, तथा विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष जे.एन. दास समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित सिंहदेव, अल्पना, सुनीता मिश्रा, विवेक, अनिमेष, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, बाबूराम मर्दी, प्रमोद पांडे, आदर्श दूबे, दलबीर सिंह, पवन सिंह, चित्रसेन मंडल, राजन साव, घुलट ढिबर, पूर्णिमा देवी, सबिता कुमारी, गीता तुड्डू आदि का विशेष योगदान रहा।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in