स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर रांची जिला महानगर द्वारा ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वदेशी जागरण मंच, रांची के कार्यालय अशोकनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, जिसके पश्चात स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ दौड़ का आयोजन हुआ।
स्वदेशी संकल्प दौड़ के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने “स्वामी विवेकानंद अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “जब बाज़ार जाएंगे, स्वदेशी सामान लाएंगे” जैसे जोशीले उद्घोषों के साथ बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए दौड़ लगाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पदाधिकारी हिंदू पाराशर जी, प्रांत सह संयोजक आलोक कुमार सिंह, जिला संयोजक अंचल कुमार तिवारी, सह प्रमंडल प्रभारी प्रिय नाथ मुखर्जी एवं प्रमंडल प्रभारी राकेश कुमार उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करते हुए स्वदेशी को जीवनशैली बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से रांची महानगर में स्वदेशी चेतना और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in
© MYSBA News. All Rights Reserved.
Design by