Defence Research and Development Organisation (DRDO) और Indian Navy ने ओडिशा तट के पास Bay of Bengal में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पहली बार हेलिकॉप्टर से नेवल एंटी-शिप मिसाइल शॉर्ट रेंज (NASM-SR) का सैल्वो लॉन्च सफलतापूर्वक किया। इस परीक्षण में एक ही हेलिकॉप्टर से बेहद कम समय के अंतराल में दो मिसाइलें लगातार दागी गईं, जो आधुनिक युद्ध तकनीक में भारत की बड़ी प्रगति मानी जा रही है। ‘सैल्वो लॉन्च’ का मतलब होता है एक ही प्लेटफॉर्म से तेजी से कई मिसाइलें छोड़ना, जिससे दुश्मन के जहाजों के लिए बचाव करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उसका एयर डिफेंस सिस्टम एक साथ आने वाले हमलों को प्रभावी ढंग से रोक नहीं पाता। NASM-SR मिसाइल करीब 55 किलोमीटर तक मार कर सकती है, इसका वजन लगभग 385 किलो है और इसमें 100 किलो का हाई-एक्सप्लोसिव वॉरहेड लगा है, जो बड़े जहाजों को भी नुकसान पहुंचाने में सक्षम है। यह मिसाइल IIR सीकर, GPS और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम से लैस है, जिससे यह सटीक निशाना साधती है, साथ ही यह समुद्र की सतह से करीब 5 मीटर ऊपर उड़ती है, जिससे दुश्मन के रडार से बचना आसान हो जाता है। इस सफलता के साथ भारत को अब एंटी-शिप मिसाइलों में स्वदेशी ताकत मिली है और विदेशी निर्भरता कम होगी। आगे DRDO इसकी रेंज को बढ़ाकर लगभग 150 किलोमीटर तक करने पर काम कर रहा है, जिससे भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ेगी और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in