स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ अभियान चला

कार्यक्रम के दौरान मंच के पदाधिकारियों और वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली अन्य वस्तुओं की खरीदारी करते समय स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। वक्ताओं ने यह भी कहा कि स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को बढ़ावा देने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। रैली के समापन पर सभी उपस्थित लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया गया कि वे त्योहारों और रोजमर्रा के जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर राष्ट्रहित में योगदान देंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे


Manisha Saini
2
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us