मैं भी स्वदेशी … समर्थक

अभियान के बारे में

" मैं भी स्वदेशी … समर्थक" MySBA द्वारा संचालित एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जन-जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को गर्व के साथ स्वदेशी आंदोलन का समर्थक बनने के लिए प्रेरित करना है। 1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाला यह अभियान नागरिकों को अपने सोशल मीडिया पर "मैं भी स्वदेशी … समर्थक" अभियान फ्रेम लगाने के लिए प्रेरित करता है, ताकि वे भारतीय उत्पादों, सेवाओं, व्यवसायों, उद्यमिता तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बन सकें।

यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जन-जन को स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने वाला एक जन-आंदोलन है। बदली हुई प्रत्येक भारतीय उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप्स, कारीगरों, निर्माताओं तथा स्वदेशी नवाचार के प्रति समर्थन का एक सशक्त संदेश बनेगी। यह अभियान क्यों महत्वपूर्ण है
आज के तेजी से बदलते समय में प्रत्येक नागरिक अपने छोटे-छोटे निर्णयों से राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। स्वदेशी को अपनाकर, उसका समर्थन कर और उसे बढ़ावा देकर हम भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं, रोजगार के नए अवसरों का सृजन करते हैं, स्थानीय व्यवसायों को मजबूती प्रदान करते हैं तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देते हैं। आपका एक परिवर्तन हजारों लोगों को इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर सकता है।

यह अभियान प्रतीक है
• स्वदेशी उत्पादों एवं सेवाओं को अपनाने और बढ़ावा देने के गर्व का।
• भारतीय उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप्स, स्थानीय व्यवसायों एवं कारीगरों के समर्थन का।
• स्वदेशी नवाचार, कौशल, हस्तशिल्प, विनिर्माण एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का।
• आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय एकता, आर्थिक समृद्धि एवं विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का।

1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाला "मैं भी स्वदेशी … समर्थक" अभियान देशभर के नागरिकों, युवाओं, पेशेवरों, उद्यमियों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों को एक साझा डिजिटल मंच पर जोड़ते हुए सभी को गर्व के साथ "मैं भी स्वदेशी … समर्थक" फ्रेम लगाने और "स्वदेशी प्रथम" का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करेगा।



स्वदेशी समर्थक संकल्प


• अपने दैनिक जीवन में स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों की ख़रीद को प्राथमिकता दूँगा/ दूँगी l
• मैं स्वदेशी भाषा,वेश भूषा,जीवनशैली एवं वृहद परिवार को अपनाने व प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करूँगा/ करूँगी l
• युवाओं का स्वावलंबन व गुणवत्तापूर्ण रोज़गार उद्यमिता, नवाचार व स्वरोजगार के माध्यम से आता है इस विषय पर युवाओं को प्रोत्साहित करूँगा /करूँगी l
• भारत को समृद्ध व महान" बनाने के लिए कार्य कर रही राष्ट्रभक्त शक्तियों के साथ मिलकर,सब प्रकार से सहयोग व प्रयत्न करूँगा/ करूँगी l
• राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, स्वदेशी के समग्र प्रचार एवं जाति, भाषा, पंथ से ऊपर उठकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करूँगा/ करूँगी l

मैं स्वदेशी कार्यकर्ता बनना चाहता हूँ |
मैं स्वदेशी अपनाऊँगा, स्वदेशी बढ़ाऊँगा और अधिक से अधिक लोगों को स्वदेशी से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दूँगा।" सक्रिय योगदान दूँगा।"