प्रदेश में आने वाले छह माह में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज के करीब 1 हजार से ज्यादा नए उद्यमी तैयार होने जा रहे हैं। इनमें छोटे-छोटे गांवों के मेहनतकश युवाओं का चयन कर उन्हें वो सब कुछ सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी जो एक उद्यमी बनने के लिए शुरुआती स्तर पर चाहिए होती हैं। इन युवाओं के चयन के लिए राज्य के 30 जिलों में अगले माह से उद्यमिता यात्रा निकाले जाने की तैयारी है। राज्य सरकार जयपुर से इसकी शुरुआत करेगी। इस यात्रा के दौरान प्रत्येक जिले में सेमिनार होगी। एग्रो इंडस्ट्रीज के लिए मेंटरिंग, ट्रेनिंग और हैंड होल्डिंग भी इसका हिस्सा है। यह एक तरह से ऑर्गेनिक उद्यमिता होगी, जिसमें खासतौर से ग्रामीण युवाओं को चयनित कर कम पैसों में लगने वाले उद्योग लगवाए जाएंगे। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए आरएसएस के स्वदेशी भारत अभियान के तहत माय एसबीए डिजिटल ईको सिस्टम तैयार किया गया है।
स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के डायरेक्टर व माय एसबीए के केंद्रीय समन्वयक आरएस चोयल की देखरेख में अजमेर में तैयार हुए सिस्टम से इस अभियान को कॉर्पोरेट तरीके से संचालित किया जाएगा, जिससे इसकी मॉनिटरिंग व सर्विलांस जिला, प्रांत और केंद्र स्तर पर किया जा सकेगा। मालूम हो कि माय एसबीएस पर सरकारी एमएसएमई योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इसके फॉर्म भरवाए जाने के साथ योजना में कैसे लाभान्वित हो सकते हैं, इस बारे में भी बताया जाएगा। सर्विस प्रोवाइडर्स की जानकारी देंगे। यह एक तरह से मेंटर्स और मेंटी को मिलाने का काम करेगा। इस पर इंडस्ट्रीज से जुड़े ईवेंट्स से अपडेट होने के साथ नए-नए कोर्स भी ऑनलाइन किए जा सकेंगे। मॉनिटरिंग व सर्विलांस के लिए उद्योग आयोग बनेंगे माय एसबीएस की मॉनिटरिंग व सर्विलांस के लिए उद्योग आयोग बनेंगे।
इसके लिए राजस्थान, एमपी, यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड के सीएम ने सहमति दे दी है। जबकि पांच अन्य राज्यों में भी उद्योग आयोग बनाने की कवायद शुरू हो गई है। उद्योग आयोग में कारोबारी और राज्य सरकार के नुमाइंदे एक मंच पर होंगे। माय एसबीए के केंद्रीय समन्वयक आरएस चोयल बताते हैं कि अगले माह राज्य के 30 जिलों में उद्यमिता यात्रा शुरू की जाएगी। सेमिनार में प्रशिक्षण देकर शुरू करवाएंगे उद्योग माय एसबीए के तहत देशभर के 750 जिलों में स्वावलंबन केंद्र खोले जाने की योजना है। प्रत्येक जिले में माय एसबीएस की ओर से सेमिनार आयोजित कर युवा, किसान, एफपीओ और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को आमंत्रित किया जाएगा। इन्हें 100 से ज्यादा एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज की जानकारी दी जाएगी। इनमें से चयनित युवाओं को 15-15 दिनों की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in