पूर्वी कमान की कमान अब लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन के हाथों में

लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने पूर्वी सेना कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) का पदभार संभाल लिया है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। उन्होंने यह जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी से ग्रहण की, जो लंबे और सफल कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए। लगभग चार दशकों के समृद्ध सैन्य अनुभव वाले कृष्णन ने देश के कई संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं तथा आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। वे सियाचिन जैसे कठिन इलाकों में इन्फैंट्री बटालियन और ब्रिगेड की कमान संभाल चुके हैं और एक इन्फैंट्री डिवीजन तथा ब्रह्मास्त्र कोर का नेतृत्व भी कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक सूचना प्रौद्योगिकी और लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में रक्षा सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दी हैं। नई जिम्मेदारी से पहले वे सेना मुख्यालय में क्वार्टर मास्टर जनरल के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने आपूर्ति व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्वी क्षेत्र में शांति, स्थिरता और उच्च स्तर की सैन्य तैयारियों को बनाए रखने तथा आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

Manisha Saini
5
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us