शाजापुर, मध्य प्रदेश – मालवा प्रांत के शाजापुर जिले के अकोदिया नगर में आज जिला विचार वर्ग का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम स्वदेशी जागरण मंच के अंतर्गत स्वदेशी सुरक्षा स्वावलंबन अभियान के उद्देश्य को सशक्त बनाने हेतु आयोजित किया गया।
इस विचार वर्ग में अनेक प्रमुख वक्ताओं और संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठक आदरणीय श्री केशव जी दुबौलिया, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री माननीय श्री इंदर सिंह परमार, विधायक आदरणीय श्री घनश्याम चंद्रवंशी, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख डॉ. हरिओम वर्मा, मालवा प्रांत के संयोजक प्रो. डॉ. विशाल पुरोहित, प्रांत के सहसंयोजक श्री दिलीप सिंह चौहान, वरिष्ठ उद्यमी श्री गोपाल जी राठी, युवा मोर्चा से जिला अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, तथा शाजापुर विभाग के संयोजक श्री राहुल विश्वकर्मा सहित अन्य संगठनों से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की आवश्यकता पर बल दिया। स्वदेशी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर संवाद और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर स्वदेशी सुरक्षा स्वावलंबन अभियान और स्वदेशी जागरण मंच जैसे अभियानों को बल देते हुए स्वदेशी आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in