श्रद्धेय मदनदास देवी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, समाज निर्माण के महान प्रेरणा स्रोत और स्वदेशी जागरण मंच के प्रथम अखिल भारतीय सह संयोजक श्रद्धेय मदनदास देवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन किया गया।

श्रद्धेय मदनदास जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के प्रथम संगठन मंत्री और संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह रहे। उन्होंने अपने जीवन को पूर्णतः राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित करते हुए व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को यथार्थ में परिवर्तित किया। मदनदास जी का संपूर्ण जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने संगठनात्मक क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति निष्ठा के साथ सामाजिक आंदोलनों को नई दिशा दी। स्वदेशी विचारधारा को प्रोत्साहन देने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।

उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


MYSBA Admin
471
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us