भोपाल। NITTTR भोपाल एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में 30-31 अगस्त 2025 को “अखिल भारतीय महिला–शोध, प्रशिक्षण एवं विचार वर्ग” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करना और स्वदेशी कार्यों को नई गति देना था। इस अवसर पर देशभर से 175 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिला उद्यमियों, शोधकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यशालाओं, प्रशिक्षण सत्रों और संवाद के माध्यम से अपने ज्ञान और कौशल को समृद्ध किया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला भूरिया (मंत्री, महिला एवं बाल विकास, म.प्र.) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ. पल्लवी भटनागर ने किया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी अभियान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in
© MYSBA News. All Rights Reserved.
Design by