स्वदेशी जागरण मंच,महागामा ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और जन-जन तक स्वदेशी भावना पहुँचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान खंड संयोजक अनिश केसरी के नेतृत्व में बसुआ चौक,महागामा स्थित स्थानीय दुकानों में आयोजित किया गया।
इस पहल के तहत, मंच के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और आम जनता के बीच स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की तुलना दर्शाते हुए पत्रक वितरित किए। इन पत्रकों का मुख्य लक्ष्य लोगों को यह समझाना है कि वे अपनी दैनिक खरीदारी में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।
इस मौके पर प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय ने बताया कि स्वदेशी उत्पादों की खरीददारी में वृद्धि से न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यवसायों को भी बल मिलेगा। उन्होंने जोर दिया कि हर नागरिक का यह छोटा-सा प्रयास 'वोकल फॉर लोकल' (स्थानीय के लिए मुखर) मंत्र को सफल बनाने में सहायक होगा।
वहीं प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर ने कहा की स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से
अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। पैसा देश के भीतर ही घूमता है, जिससे राष्ट्रीय धन में वृद्धि होती है, घरेलू कंपनियों की माँग बढ़ने से देश के नागरिकों के लिए नौकरियाँ बढ़ती हैं। छोटे और कुटीर उद्योगों तथा कारीगरों को सीधा समर्थन मिलता है। देश विदेशी आयात पर कम निर्भर होता है, जिससे आर्थिक सुरक्षा बढ़ती है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह ऋतिक कुमार, स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक सुधांशु शेखर, संघर्ष वाहिनी प्रमुख पंकज ओझा आदि भी मौजूद थे।
स्वदेशी जागरण मंच का यह प्रयास लोगों को यह संदेश देने पर केंद्रित है कि देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण है। यह अभियान गोड्डा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in