भारत में तकनीकी क्रांति: सैमसंग और महिंद्रा ने लॉन्च की “Digital Car Key” सुविधा

भारत में डिजिटल नवाचार का नया अध्याय तब शुरू हुआ जब सैमसंग और महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUVs ने मिलकर एक अत्याधुनिक सुविधा Digital Car Key” लॉन्च की। इस फीचर के माध्यम से Galaxy Smartphone उपयोगकर्ता अब बिना किसी पारंपरिक चाबी के अपने वाहन को Samsung Wallet से लॉक, अनलॉक और स्टार्ट कर सकेंगे। यह कदम भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग को पूरी तरह से स्मार्ट और कनेक्टेड मोबिलिटी की दिशा में अग्रसर कर रहा है।

यह डिजिटल कार की सुविधा Samsung Knox Security और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम से सुरक्षित की गई है, जिससे उपयोगकर्ता का डेटा और वाहन की सुरक्षा सर्वोच्च स्तर पर सुनिश्चित होती है। उपयोगकर्ता अपने फोन के माध्यम से सुरक्षित रूप से कार एक्सेस साझा भी कर सकते हैं, जिससे यह तकनीक सुविधा और सुरक्षा दोनों का आदर्श संयोजन बन जाती है।

सैमसंग इंडिया के प्रतिनिधि ने कहा कि “यह साझेदारी भारत के स्मार्ट मोबिलिटी सेक्टर में एक मील का पत्थर है। आने वाले समय में डिजिटल कार की जैसे फीचर्स लोगों के रोज़मर्रा के जीवन को और अधिक सहज और सुरक्षित बनाएँगे।”वहीं महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUVs ने इसे भविष्य की दिशा बताते हुए कहा कि भारत में अब वाहन तकनीक केवल मशीन नहीं रहेगी, बल्कि “स्मार्ट मोबाइल एक्सपीरियंस” का हिस्सा बनेगी। यह सहयोग न केवल उपभोक्ता अनुभव को आधुनिक बना रहा है, बल्कि “Make in India” पहल के तहत देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी नई गति प्रदान कर रहा है।

Hemendra
34
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us