बिजनौर में दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्वदेशी संकल्प के तहत दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वदेशी आंदोलन और राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में माननीय पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने मुख्य उद्बोधन दिया और स्वदेशी उत्पादों एवं स्थानीय उद्योगों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, अपने प्रांत संयोजक श्रीमान प्रशांत महर्षि, जिला संयोजक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अपने संकल्प व्यक्त किए।

स्वदेशी संकल्प के आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम स्थानीय युवाओं और जनता में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जो प्रतिभागियों और दर्शकों के बीच उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बनाए रखीं।

Bijendra Kumar
41
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us