दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी की टेक उद्यमियों से मुलाकात; नवाचार, सहयोग और ‘इंडिया कनेक्शन’ पर गहरा जोर

नई दिल्ली, 22 नवंबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय मूल के टेक उद्यमियों के साथ एक विशेष इंटरैक्शन किया, जिसमें नई तकनीक, उभरते सेक्टर्स में साझेदारी और भारत–प्रवासी भारतीयों के रिश्तों को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा—

“जोहान्सबर्ग में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों के साथ उपयोगी चर्चा हुई। उन्होंने फिनटेक, सोशल मीडिया, कृषि, शिक्षा, हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस जैसे क्षेत्रों में अपने काम की जानकारी दी। उनसे भारत के साथ अपने जुड़ाव को और गहरा करने का आग्रह किया।”

बैठक में शामिल विभिन्न उद्यमियों ने हेल्थटेक, एग्री-टेक, मीडिया, डिजिटल पेमेंट और पर्यटन से जुड़े अपने इनोवेशन पीएम मोदी के सामने रखे।

  • एक हेल्थटेक उद्यमी ने बताया कि उनका डिजिटल प्लेटफॉर्म दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में टेलीहेल्थ, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और दवाई की डिलीवरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

  • एक अन्य उद्यमी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि वे भारतीयों और भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म बन चुका है और पीएम मोदी इसके वैश्विक विस्तार को बढ़ावा दे रहे हैं।

  • कृषि क्षेत्र के टेक विशेषज्ञों ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को एग्रीकल्चर क्वांटम सॉल्यूशन, खाद्य सुरक्षा और कार्बन फुटप्रिंट कम करने जैसे इनोवेशन के बारे में अवगत कराया।

प्रतिभागियों ने कहा कि प्रधानमंत्री की तकनीकी समझ और विभिन्न उद्योगों पर उनकी गहरी पकड़ प्रभावित करने वाली है। कई उद्यमियों ने स्वीकार किया कि पीएम मोदी से मुलाकात वैसी ही प्रेरणादायक रही जैसी उन्होंने पढ़ी और सुनी थी।जोहान्सबर्ग पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। ‘रिद्म्स ऑफ ए यूनाइटेड इंडिया’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत के 11 राज्यों के लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया गया, जिसने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय संस्कृति की विविधता को खूबसूरती से दर्शाया।

जी-20 सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

Hemendra
47
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us