रतलाम शहर में 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक पोलोग्राउंड के समीप स्थित अंबेडकर मैदान में भव्य स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों के स्वदेशी उत्पादों की लगभग 150 स्टॉल लगाई जाएंगी। स्वर्णिम फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच, रतलाम शाखा द्वारा आयोजित इस मेले का शुभारंभ 28 नवंबर को शाम 6 बजे मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा।
बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में स्वदेशी जागरण मंच के मेला संयोजक वरुण पोरवाल ने जानकारी दी कि मेले में कुल 150 स्टॉल में से 100 स्टॉल देश के विभिन्न राज्यों के व्यवसायियों और उत्पादकों के लिए होंगी, जबकि 50 स्टॉल रतलाम जिले के स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को दी जाएंगी। इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा जिले के उद्यमियों को बड़े स्तर पर मंच उपलब्ध कराने का उद्देश्य है।
यह आगामी स्वदेशी मेला न केवल व्यापार और प्रदर्शनी का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि देशभर की पारंपरिक कला, संस्कृति और उत्पादों की भी अनूठी झलक पेश करेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी रतलाम का स्वदेशी मेला बड़ी संख्या में नागरिकों और पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in