गोरखपुर में यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले का मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्घाटन, MSME और युवा उद्यमिता पर जोर

गोरखपुर। चंपा देवी पार्क में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने स्थानीय उद्योगों, MSME क्षेत्र, स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, उच्च स्तरीय कनेक्टिविटी और अनुकूल व्यापार माहौल ने निवेशकों के लिए नए अवसर खोले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 96 लाख से अधिक MSME यूनिट्स कार्यरत हैं, जो लाखों लोगों को रोजगार दे रही हैं। मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और उत्पादकों से संवाद किया। इस अवसर पर कई उद्यमियों को वस्त्र नीति के तहत वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, जबकि सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत युवा व्यवसायियों को ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम में ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय उत्पादों और ODOP योजना को विशेष महत्व दिया गया। टेराकोटा उत्पादों को GI टैग प्रदान करने का समारोह भी आयोजित हुआ।

Hemendra
33
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us