advertisementadvertisement

स्वदेशी जागरण मंच, जमशेदपुर में महिला प्रमुखों की बैठक संपन्न।

जमशेदपुर, 6 दिसंबर 2025। स्वदेशी जागरण मंच, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज संगठन कार्यालय में महिला प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नगर स्तर पर महिला प्रमुखों की भूमिका को सशक्त बनाना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक नगर में महिला प्रमुखों के साथ क्रमवार बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों को और गतिशील बनाया जा सके।इस बैठक में जिला प्रचार प्रमुख श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, श्रीमती सरोज सिन्हा, श्रीमती रिंकू दूबे, श्रीमती शारदा सिंह, श्रीमती गीता सोडगोरा, तथा सभी नगर की महिला प्रमुख श्रीमती आशा सिंह को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में श्रीमती चंदना सिंह, श्रीमती कुसुम भारती, श्रीमती आभा सिंह, एवं श्रीमती किरण जीत कौर समेत अनेक महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहीं।सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और महिला सहभागिता को बढ़ावा देने पर बल दिया।

Himanshu Shekhar
16
advertisement
advertisement
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us

© MYSBA News. All Rights Reserved. Design by