स्वदेशी संकल्प दौड़ को लेकर जबलपुर में कोर टोली बैठक

23 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजे, होटल डेलाइट, सिविल लाइंस, जबलपुर में स्वदेशी जागरण मंच, महानगर जबलपुर की कोर टोली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग संगठक आकाश जी की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी 12 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले “स्वदेशी संकल्प दौड़ (Run for Swadeshi)” कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना पर गहन चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा, दौड़ के संभावित मार्ग, पंजीकरण व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, स्वयंसेवकों की भूमिका और जनसहभागिता बढ़ाने की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संघों और स्थानीय नागरिकों को इस अभियान से जोड़कर इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित यह दौड़ केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर भारत को सशक्त करने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी। युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

बैठक के अंत में स्वदेशी टोली के विभिन्न कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार, पंजीकरण, मंच संचालन, मीडिया समन्वय और व्यवस्थाओं से जुड़े दायित्व सौंपे गए, ताकि कार्यक्रम को सुनियोजित और सफल बनाया जा सके। उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर स्वदेशी संकल्प दौड़ को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया।

Hemendra
34
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us