विवेकानंद जयंती पर ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ में डॉ. प्रहलाद शर्मा ने विद्यार्थियों को किया संबोधित

आज विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ कार्यक्रम में विभाग चित्तौड़, राजस्थान के स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक डॉ. प्रहलाद शर्मा जोधपुरा बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को “स्वदेशी और विवेकानंद का भारत” विषय पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। अपने उद्बोधन में डॉ. शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विचारों, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी अपनाने और युवा शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का भारत आत्मविश्वासी, स्वाभिमानी और स्वावलंबी भारत है, जहाँ युवा वर्ग देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति का आधार बनता है। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक चेतना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Hemendra
36
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us