उड़ीसा पश्चिम प्रांत में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा’ का भव्य शुभारंभ कोरापुट से किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जिला कलेक्टर, क्षेत्रीय विधायक (एमएलए) तथा प्रांत सह संयोजक मनोरंजन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नागरिकों को स्वदेशी अपनाने और देशी उत्पादों के उपयोग का संकल्प दिलाया। प्रांत सह संयोजक मनोरंजन जी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक और सांस्कृतिक सशक्तता का आधार है। रथ यात्रा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्वदेशी जागरण का संदेश फैलाया जाएगा, जिससे आमजन विशेषकर युवा वर्ग स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक हो सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं ने सहभागिता कर स्वदेशी भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in