उड़ीसा के पवित्र नगरी जगन्नाथपुरी से स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘स्वदेशी संकल्प यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अखिलभारतीय संघर्ष वाहिनी के प्रमुख अन्नदा शंकर पाणिग्रही ने मुख्य उद्बोधन दिया और स्वदेशी संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वदेशी को भारत की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सशक्तता का आधार बताते हुए आमजन से देशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र संयोजक, क्षेत्र समन्वयक सहित अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरते हुए स्वदेशी जागरण का संदेश आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं तक पहुँचाएगी।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in